फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्रामीण न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण न्यायालय का गठन किए जाने को लेकर बुधवार को 14वें दिन भी अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहा। इस मुद्दे पर अधिवक्ता संघर्ष समिति के तत्वावधान में जिले के विभिन्न अधिवक्ता संगठनों की दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

जिसमें समिति के लोगों ने ग्राम न्यायालय के विरोध में जारी हड़ताल का समर्थन किया। संघर्ष समिति की बैठक संयोजक राजेंद्र प्रसाद सिंह,की देखरेख में व अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शुरू हुई। जिसमें जिला बार के मंत्री रामनयन यादव, सेंट्रल बार के अध्यक्ष प्यारे मोहन श्रीवास्तव, मंत्री जय प्रकाश यादव, टैक्स बार के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, तहसील बार निजामाबाद के अध्यक्ष रामाश्रय चतुर्वेदी, मंत्री राजचेत यादव, सगडी तहसील बार से हरेंद्र बहादुर सिंह, मेंहनगर से अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, मंत्री शिवानंद सिंह, बूढ़नपुर से अध्यक्ष सौरभ सहाय श्रीवास्तव, मंत्री रामविनय यादव शामिल थे। अधिवक्ता संगठनों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचारों का रखा और आंदोलन का समर्थन किया। संचालन संघ के मंत्री आनंद श्रीवास्तव ने किया। अंत में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अरूण कुमार गुप्ता और पूर्व विधायक मलिक मसूद के निधन पर शोक व्यक्त कर अधिवक्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें