आजमगढ़। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की संघ के सभागार में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने संघ के सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह की संबंधित थाना पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज न किए जाने, न्यायालय परिसर में अधिवक्ता वीरेंद्र यादव के साथ उनके विरोधियों द्वारा हुई मारपीट और एक अधिवक्ता द्वारा थाना कोतवाली में उनके विरुद्ध और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। इस घटना की अधिवक्ताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की। विरोध में न्यायिक कार्य के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह व संचालन मंत्री जयप्रकाश यादव ने किया। संवाद