फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किशोरियों को स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया गया प्रेरित

विज्ञापन
सीएचसी अतरौलिया में मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेष कार्यक्रम में युवती को पैड प्रदान करते हुए। सं
विज्ञापन
अतरौलिया। ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान, यूपीसीईजी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में माहवारी स्वच्छता दिवस पर बुधवार को जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा इससे जुड़े मिथकों एवं भ्रांतियों को दूर करना था। संस्थान के सचिव राजदेव चतुर्वेदी ने माहवारी स्वच्छता, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर जानकारी दी। डॉ. संतोष कुमार ने बदलती जीवनशैली और खानपान के प्रभावों पर प्रकाश डाला। बताया कि कम उम्र में माहवारी शुरू होने या अनियमितता की स्थिति में चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरजीत ने किशोरियों के लिए संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया। जबकि महिला चिकित्सक डॉ. रेखा गुप्ता ने सैनिटरी पैड के सुरक्षित निस्तारण तथा नियमित स्वच्छता और स्नान की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. हरिश्चंद्र ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए अस्पताल में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपनी बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित किशोरियों एवं प्रतिभागियों को सैनिटरी पैड, नींबू पानी तथा ग्लूकोन-डी का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें