निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से होगी। सभी तहसीलों में प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग की गई है। जिन एजेंटों के पास प्रशासन द्वारा जारी मतगणना का पास होगा वहीं, मतगणना स्थल पर जा सकेंगे। शहर के डीएवी डिग्री कॉलेज में नगर पालिका परिषद आजमगढ़ और डीएवी इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद मुबारकपुर व नव सृजित नगर पंचायत जहानागंज की मतगणना होगी। दोनों जगहों पर मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। जहां पर मतों की गिनती होगी वहां पर बैरिकेडिंग कर जाली लगाया गया है। ताकि मतगणना के दौरान कोई भी व्यक्ति अंदर न पहुंच सके। बैरिकेडिंग के अंदर मतगणना के लिए टेबल लगाया गया है। एक टेबल पर चार कुर्सिया लगी है। सगड़ी संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत जीयनपुर, अजमतगढ़,महाराजगंज व नगर पलिका परिषद बिलरियागंज की मतगणना सगड़ी तहसील में होगी। मतगणना को सकुशल संपंन कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, बूढ़नपुर तहसील में नगर पंचायत अतरौलिया और नगर पंचायत बूढ़नपुर की मतगणना होगी। नगर पंचायत निजामाबाद व सरायमीर की मतगणना तहसील निजामाबाद में होगी। नगर पंंचायत फूलपुर वद माहुल की मतगणना तहसील फूलपुर में और नगर पंचायत मेंहनगर, लालगंज की मतगणना संबंधित तहसीलों में होगी।