फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: माहुल बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। माहुल बाजार में सड़क की पटरियों से मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की शुरुआत हुई। नायब तहसीलदार फूलपुर अनुराग सिंह और अधिशासी अधिकारी माहुल अवधेश मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया यह अभियान दिन में एक बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चला। जिसमे 10 दुकानों के चबूतरे तोड़ने के साथ-साथ पटरियों पर चूने से निशान लगाया गया।
विज्ञापन

प्रशासनिक अमला, पुलिस बल के साथ सर्व प्रथम माहुल के अहरौला रोड पर बुलडोजर लेकर पहुंचा और सड़क की पटरियों के दोनों तरफ 12 फीट की दूरी पर चूने से निशान लगाया। इसके बाद लोगों के अस्थाई अतिक्रमण को हटवाते हुए बाजार के मुख्य चौक तक गया। अतिक्रमण की जद में आई 10 दुकानों के चबूतरे को बुलडोजर से तुड़वा दिया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल सुग्रीव तिवारी, चौकी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह, इंद्रमणि पटेल, सुरेंद्र निषाद, वरूण निषाद, माजिद अंसारी, प्रभाकर यादव आदि रहे।
00
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्र का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की जा चुकी है। बाजार बड़ी है इसलिए एक दिन में ही हर जगह का अतिक्रमण हटाना संभव नहीं है। जल्दी ही फिर अभियान चलाकर माहुल को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। - अवधेश मिश्र, ईओ नपं माहुल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें