फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: प्रशासन ने बुलडोलर से हटवाया भीटा से अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाज़ार में रविवार को तहसील प्रशासन ने भीटा की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मुकेरीगंज मुहल्ला निवासिनी चंपा देवी पत्नी जगदीश ने तहसील दिवस पर शिकायती पत्र दिया था। इसमें उसने बताया था कि शाहगढ में उसकी भूमि हैं। भूमि पर जाने के लिए भीटा से ही एक मात्र रास्ता है। इस पर टिनशेड डालकर और चाहर दीवारी बना, गेट लगाकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इससे आने जाने का रास्ता बंद हो गया है। एसडीएम ने जांच कर भीटा से अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया। रविवार को नायब तहसीलदार नीरज त्रिपाठी व क्षेत्रीय लेखपाल सुरेंद्र कुमार, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर से भीटा की जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया।
इस संबंध में नायब तहसीलदार ने बताया कि दो माह पहले अवैध कब्जा धारकों को कब्जे हटाने के लिए पहले नोटिस दिया गया था। लेकिन कब्जा धारकों पर नोटिस का कोई असर नहीं रहा। इसलिए अवैध कब्जा हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें