प्रशासन ने बुलडोजर से गिरवाया मकान
क्षेत्र के ग्रामसभा जलालपुर गांव के भीटे के जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान को रविवार को प्रशासन ने जेसीबी लगाकर गिरवा दिया। जलालपुर गांव के भीटे के जमीन गपर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर मकान बना रखा था। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद बेदखली आदेश पर तहसीलदार सदर रत्नेश तिवारी ने रविवार को जमीन पर बने मकान को बुलडोर से गिरवा दिया।