फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन ने अधिकारियों को किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बाढ़ को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार की शाम जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बैठक कर अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। उप जिलाधिकारी सगड़ी को जिला पंचायत राज अधिकारी से संपर्क कर शिविरों की साफ-सफाई, रहने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रदेश के अन्य जनपदों में हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने जनपद के संभावित बाढ़ क्षेत्रों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित गांवों व क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया जाये। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार नाव एवं लाइफ जैकेट की व्यवस्था की जाये।
कहा कि तहसील एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष को तत्काल सक्रिय किया जाये। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं हेल्प लाइन नंबर की घोषणा की जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत शिविरों में पर्याप्त खाने की व्यवस्था, पानी और शौचालय आदि की व्यवस्था की जाये। राहत शिविरों में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था करा लें तथा आवश्यकतानुसार जनरेटर भी मंगा लें।
विज्ञापन

आपात परिस्थिति में नागरिकों को ऊंचे स्थानों पर ले जाने के लिए ट्रैक्टर की भी व्यवस्था की जाये। बाढ़ से रेस्क्यू के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को ही लगाया जाये। साथ ही कहा कि बाढ़ पशुओं के लिए भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए भूसा, चारा आवश्यकतानुसार संरक्षित कर लिया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें