फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: केन कैरियर पर गन्ना डाल एडीएम ने किया पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के सातवें पेराई सत्र का शुक्रवार को एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने शुभारंभ किया। इसके पूर्व उन्होंने विधिवत हवन- पूजन व आरती की। डोंगे में केन कैरियर पर गन्ना डाला। एडीएम अनिल कुमार मिश्र ने क्षेत्र में लगातार घट रही गन्ने की पैदावार के प्रति चिंता जताते हुए प्रबंध तंत्र से गन्ना बोआई के समय पर ध्यान देने को कहा। एडीएम ने निवर्तमान उपसभापति पराग यादव, प्रधान प्रबंधक अनिल चतुर्वेदी ने मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन में भाग लिया। सर्वप्रथम गन्ना लेकर तौल के लिए क्रय केंद्र पर पहुंचे। जहां किसािनिनेश यादव को पुरस्कृत किया। एडीएम ने 35 लाख क्विंटल गन्ना पेरने का लक्ष्य रखा। इ उन्होंने गन्ना किसानों को दिसंबर माह के अंत तक बकाया भुगतान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कौशल कुमार मुन्ना, आनंद उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, रामअवध यादव, रामदरश यादव, मायाराम यादव, सुरेश राम, राकेश प्रधान, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक अशोक कुमार आदि उपस्थित थे। आनन- फानन में चीनी मिल चलाने की घोषणा तो कर दी गई। लेकिन मौके पर कई कमियां भी देखने को मिली। केन कैरियर प्लेटफार्म के चारों ओर गंदगी और घासफूस की सफाई नहीं कराई गई थी। उसे छिपाने के लिए चारों तरफ परदे लगाए गये थे। इसके अलावा कई जरूरी उपकरणों की रंगाई-पुताई नहीं हुई थी, जो प्रत्येक वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें