फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अधिवक्ता की पिटाई को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए बृहस्पतिवार को एसडीएम नवीन प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने एक युवक द्वारा की गई अधिवक्ता की पिटाई मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को बताया कि बूढ़नपुर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण सिंह सोमवार की दोपहर जिला मुख्यालय से अपने घर हिसामुद्दीनपुर थाना कप्तानगंज जा रहे थे। बीच रास्ते में ही गांव के समीप बाइक सवार युवक ने अधिवक्ता अरुण सिंह को पीट कर घायल कर दिया। अरुण सिंह सड़क किनारे अचेत हालत में पड़े रहे। जिनको ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर भेजा गया जहां उनका इलाज हुआ। इसके बाद उन्होंने थाना कप्तानगंज में अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस द्वारा शिथिलता बरती गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही वकील कार्य से विरत भी रहेंगे। एसडीएम नवीन प्रसाद ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर योगेंद्र यादव, सूर्य प्रकाश यादव, जगत नारायण तिवारी, सुभाष चतुर्वेदी, अजय श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अनिल गौड़, निर्मल लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें