फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एडीजी वाराणसी जोन ने किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस सतर्क रही। शहर में प्रमुख चौराहों व स्थलों पर पुलिस तैनात रही। एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने पैदल मार्च किया। एडीजी ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि निर्देशों को नजरअंदाज करना घोर लापरवाही मानी जाएगी।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र वैभव कृष्ण व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। उन्होंने मुहर्रम, श्रावण मास, रक्षाबंधन, माफिया के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। सख्त लहजे में कहा कि हर हाल में निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। पीड़ितों की फरियाद सुनें और न्याय दिलाएं। सभी लंबित मामलों का निस्तारण कराएं। बैठक के बाद एडीजी जोन ने मुहर्रम को देखते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें