फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान पॉकेट मार रहे सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र में जीयनपुर सगड़ी विधायक वंदना सिंह के आवास के सामने मंगलवर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा नेता संतोष सिंह ने स्वागत किया। इस मौके पर अभिषेक सिंह, सुबहान खान, अनीसुर्रहमान, प्रधान हासिम खान, नागेंद्र यादव, नीरज सिंह, संदीप आदि लोग मौजूद थे। जीयनपुर स्थित डाक बंगले के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का मंगलवार को आगमन हुआ। इस दौरान उनके स्वागत को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्वागत समारोह के दौरान पॉकेट मार सक्रिय रहे। जिसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों का पाकेट साफ कर दिया। कई लोगों की मोबाइल भी गायब हो गई। वहीं पुलिस ने तीन पाकेट मारों को पकड़ लिया और पूछताछ करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में जीयनपुर स्थित डाक बंगले के पास भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया गया। अरविंद जयसवाल, मनीष कुमार मिश्र, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें