फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आठ करोड़ के गबन में गैंगस्टर के तहत होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली में दर्ज आठ करोड़ के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की योजना तैयार की है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले में नामजद लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अब्बास मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी के सह सचिव हामिद अली एडवोकेट ने देवगांव कोतवाली में सोसाइटी द्वारा संचालित मदरसा जामिया फैज ए आम के पूर्व प्रधानाचार्य समेत छह के खिलाफ आठ करोड़ के गबन के साथ ही छात्राओं के साथ अनैतिक व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले को एसपी अनुराग आर्य ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने नामजद आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश स्थानीय पुलिस को दिया है। इसके साथ ही एसपी ने कहा कि नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें