फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अतीक की हत्या करने वालों पर होगी कार्रवाई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- जांच रिपोर्ट का इंतजार

Thu, 27 Apr 2023 07:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता करने वाले और माफिया तंत्र को विकसित करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अराजकता करने वाले और माफिया तंत्र विकसित करने वालों का कोई स्थान नहीं है। सरकार ने प्रदेश से गुंडागर्दी और माफियाराज को खत्म किया है। जिसका परिणाम है कि प्रदेश में निवेश आया। माफिया अतीक अहमद की हत्या की जांच न्यायिक आयोग कर रहा है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार कार्रवाई करेगी। यह बहुत ही संवेदनशील विषय है।

विज्ञापन


उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने गुरुवार को आजमगढ़ के एक होटल में आयोजित गोरखपुर क्षेत्र के संगठन की बैठक के दौरान कहीं।  उन्होंने कहा कि अगर आप सपा का कालखंड देखें। चाहे वह अखिलेश का शासन रहा हो या मुलायम सिंह यादव का। दोनों ही सरकार में अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, दंगों की भरमार थी। सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी रहती थी।

आज यूपी की भाजपा सरकार ने अराजकता, गुंडागर्दी, माफिया के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं। जिसका परिणाम है कि प्रदेश में निवेश आया है। नगर निकाय चुनाव के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमने अच्छा काम करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव की कमान संभालने बनारस पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सीएम योगी भी आएंगे

विज्ञापन

हम मोदी और योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच हैं। रही बात कार्यकर्ताओं के नाराजगी की तो यह हमारे परिवार का मामला है। हम उन्हें समझा लेंगे और वह जल्द ही हमारे द्वारा घोषित प्रत्याशियों के पीछे खड़े नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें