फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भगवान परशुराम पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से खफा भाजपा जिलाध्यक्ष हरिबंश मिश्रा मंगलवार को जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही टिप्पणी करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने डीएम को बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर कांग्रेस नेता रेखा जैन ने हम हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस नेता रेखा जैन ने अपने सोशल साइट पर भगवान परशुराम को औरगंजेब से ज्यादा क्रूर आक्रांता बताया है जो दुःखद है। औरंगजेब से हमारे आराध्य भगवान परशुराम की तुलना किया जाना हिंदुओं के प्रति ईर्ष्या का भाव काफी चिंता का विषय है। मुस्लिम वोट बैंक के लिए हमारे देवी देवताओं को लक्ष्य कर हम हिंदू भावनाओं को आहत किया जा रहा है। इस मौके पर विपिन कुमार राय, भुवन, कृष्ण मणि उपाध्याय, हलधर, विनय कुमार उपाध्याय, लालू ओझा, रिंकू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें