धार्मिक भावनाओं पर आहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को जहानागंज थाने की पुलिस ने रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करपिया पुल से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी सुधीर कुमार जहानागंज थाना क्षेत्र के करपिया गांव का निवासी है।
जहानागंज थाने पर तीन अगस्त को उप निरीक्षक मदन कुमार गुप्ता ने एक प्रार्थना पत्र दिया। आरोप है कि करपिया गांव निवासी सुधीर कुमार द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नियत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्ति जनक टिप्पणी पोस्ट किया गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।