फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कहानी गढ़कर रमाकांत को बनाया अभियुक्त: हवलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माहुल जहरीली शराब कांड में समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव का नाम पुलिस द्वारा सामने लाने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष हवलदार यादव उनके समर्थन में खुल कर सामने आ गए है। रविवार को मीडिया से रूबरू होते उन्होंने कहा कि फर्जी कहानी गढ़कर रमाकांत यादव को माहुल शराब कांड में अभियुक्त बनाया गया है। भाजपा की सरकार हिटलर व मुसोलिनी के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमा लगा कर दमन करने में जुटी हुई है। आतंक के सहारे उनकी आवाज को दबा रही है। सरकारी संस्थाओं ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स की रेड डाल कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रमाकांत यादव पूर्व सांसद एवं विधायक फूलपुर आजमगढ़ के विरुद्ध आजमगढ़ जिला प्रशासन प्रदेश सरकार के इशारे पर झूठी व फर्जी कहानी गढ़ कर शराब की घटना में अभियुक्त बना दिया है। यदि उनके विरुद्ध कोई सबूत रहता तो घटना के समय ही उन्हें भी अभियुक्त बना दिया गया होता। अब उन्हें परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा की जिला इकाई इस अलोकतांत्रिक रवैए का विरोध करेगी और पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जनपद के अधिकारियों से मिलकर न्याय एवं निष्पक्ष आधार पर पुनर्विचार करने के लिए आग्रह करेगा और फिर भी यदि न्याय नही मिला तो पार्टी जिले में आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें