आजमगढ़। फूलपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत डीह कथौली के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। डीएम को शिकायती पत्र देकर आवंटित कोटे की दुकान को निरस्त कर पुन:् चुनाव कराए जाने की मांग किया।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते 13 फरवरी को सक्षम अधिकारियों द्वारा कोटे के चयन के लिए ग्रामीणों को बुलाया गया था।चयन के दौरान अनिल यादव के पक्ष में काफी संख्या में ग्रामीण खड़ा हुए थे। आरोप लगया कि सक्षम अधिकारियों ने अनिल को कोटे की दुकान आवंटित न करके जिसके पक्ष में कम लोग खड़े हुए उसको कोटे की दुकान को आवंटित कर दिया गया। मौके पर लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन अधिकारियों ने कुछ नहीं सुना। इसलिए फिर से गांव के कोटे की दुकान का निष्पक्ष चुनाव कराया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर संतोष यादव, सत्यम, राधवेंद्र, विशाल, केशव, चंद्रकला, ऊषा, शोभावती, गुलाबी, अमेरिका देवी, गीता, सरिता, सुमित्रा, किरन, राम प्रसाद आदि मौजूद थे।