फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को अहरौला थाने की पुलिस ने शुक्रवार को अहरौला बाई पास नदी (तमसा) पुल से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी रिंकू अहरौला थाना क्षेत्र के सिपाह गांव का निवासी है। उसके खिलाफ 24 जून को पीड़िता ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रिंकू कई माह से परेशान करता था। बार-बार फोन करता था। जब वह विरोध करती तो अकेले में पाकर उसे मारपीट देता था। उसके माता-पिता नहीं है, तीन भाई है। जब उसने अपने भाईयों से शिकायत की तो रिंकू अन्य प्रकार से परेशान करने लगा। पीड़िता को शादी का झांसा देकर गलत करने की कोशिश करने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें