फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निजी स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना पुलिस ने बुधवार को निजी स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्य के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे स्कूल के सचिव को रोवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी अतहर अल्वी अहरौला के निजामपुर गांव का रहने वाला है। पूर्व महिला प्रधानाचार्य ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

रानी की सराय थाने में 20 अक्तूबर को महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह अहरौला के एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य थी। जहां स्कूल के सेक्रेटरी अतहर शादी का झांसा देकर शरीरिक शोषण कर रहा था। बाद में अतहर की पत्नी व अन्य ने स्कूल में आकर गाली गलौज देते हुए स्कूल से निकलवा दिया। इसके बाद 22 जुलाई की रात दो बजे अतहर के घर वाले आवास पर आकर जान से मारने की योजना बनाने लगे। किसी तरह वह वहां से भाग निकली। तभी रास्ते में अजहर के परिचित चार-पांच लड़के आए और पकड़ लिया। जहां अतहर व उसके एक अन्य साथी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म काम किया। मामले में पुलिस ने अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी अजहर अल्वी, अतहर अल्वी, रूखसाना, ईंशा और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें