फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
तहबरपुर थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति पर पिछले दिनों बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। आरोपी को पुलिस ने रविवार को नैपूरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन

नौ अगस्त को एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री घर में सो रही थी। इस दौरान उसके पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, घटना की जानकारी किसी को देने पर जाने से मारने की भी धमकी दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिला कि आरोपी व्यक्ति नैपूरा अंडरपास के पास मौजूद है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें