फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज क्षेत्र में शनिवार को तीन लोग गोवंश को निर्दयतापूर्क ट्रक में लादकर ले जा रहे थे। जिसे पुलिस ने रोका तो वह जानलेवा हमला करते हुए ट्रक से कूदकर भाग निकले। पुलिस ने भागे हुए आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक अपनी टीम के साथ रविवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि उक्त आरोपी भादो की तरफ से सोगंर पुलिया की तरफ जा रहे है और कहीं भागने के फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कस्बा मार्टीनगंज से सोगंर पुलिया पहुंचा पेड़ के आड़ में छिपकर आरोपियों के आने का इंतजार करने लगे। कुछ ही देर बाद तीन व्यक्ति भादो की तरफ से आते हुए दिखाई दिए। जैसे तीनों व्यक्ति सोगंर पुलिया के पास पहुंचे पुलिस वाले अचानक उनके सामने आ गए। पुलिस को देखकर उपरोक्त तीनों व्यक्ति भागने लगे कि पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी में मकसुद व रुस्तम सोफीगढ़ थाना अहरौला और सुनील यादव निवासी हर्दिया थाना अतरौलिया को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें