फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जलाकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव निवासिनी वंदना यादव (29) की लाश 17 मार्च को घर में ही अधजली हाल में मिली थी। मृतका के भाई सुदीप यादव निवासी पश्चिम पट्टी थाना अहरौला ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें भाई ने बहन के पति कन्हैया, ससुर विद्याधर, देवर जयहिंद व सास उर्मिला को नामजद किया था। पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी पति कन्हैया को ओहनी अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें