शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया और शादी का दबाव बनवाने पर धमकी देने लगा। इस मामले में सोमवार को दीदारगंज थाने में दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से पहुंची तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने शिकायत प्रकोष्ठ को दिए पत्र में आरोप लगाया कि जौनपुर जिले के थाना लाइन बाजार अंतर्गत मुरादगंज निवासी रोहित चौहान ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। कई बार उसने उसके साथ संबंध बनाया। उसने जब शादी का दबाव देना शुरू कर दिया तो उसके माता-पिता व कुछ अन्य लोग मेरे घर पर आए और गालीगलौज की। जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत प्रकोष्ठ पर पीड़िता द्वारा दिए गए पत्रक के आधार पर दीदारगंज थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।