फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा-कारतूस के साथ गैंगेरेप का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर किशोरी के साथ गैंगेरेप के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर हेतूगंज बाजार से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पांच दिन पूर्व थाने में एक व्यक्ति ने पुलिस केे तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री शौच के लिए खेत गई थी। इसी दौरान चार लोगों ने उसे तमंचे के बल पर अपहृत कर सामुहिक रुप से दुष्कर्म किया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू किया। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि गैंगेरेप का एक आरोपी हेतूगंज के पास मौजूद है। इस सूचना पर कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो अभियुक्त पुलिस को देख कर अपने पास रखे तमंचे से फायर कर दिया। खुद का बचाव करते हुए पुलिस ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम राजनाथ चौहान निवासी ग्राम देवरिया थाना कप्तानगंज बताया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें