आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के असई मोलनापुर गांव निवासी नीलम राय पत्नी कृपाशंकर राय ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की हैं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ मनबढ़ लोग 30 जुलाई की रात करीब 12 बजे से दो बजे के बीच में उनके घर में घुस गए। उसके पास मौजूद सभी जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़िता ने इस मामले में थाने पर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने छह नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपी मनबढ़ व प्रभावशाली हैं। उक्त आरोपी दूसरे दिन सुबह फिर पीड़िता के घर पहुंच गए और मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने एसपी से आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है।