फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार रुपये न देने पर पुलिस पर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव निवासी इंद्रेश कुमार पुत्र नंदलाल शनिवार को सीओ लालगंज अजय यादव को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र सौंपा। इसमें आरोप है कि 27 मई की रात को जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी झगड़ा करने लगा। इसकी सूचना उसने पल्हना पुलिस चौकी को देकर घर लौट गया। जैसे ही अपने घर पहुंचा कि पड़ोसी की सूचना पर डायल 112 की पु लिस पहुंच गई। पुलिसवाले इंद्रेश को लेकर पुलिस चौकी के लिए चल दिए। रास्ते में सभी 10 हजार रुपये की मांग किए। रुपये देने में असमर्थता जताई तो पुलिसवाले इंद्रेश को मारपीटकर घायल कर दिए। साथ ही पुलिस चौकी में भी उसे पीटा गया। इंद्रेश के मुताबिक रात करीब 11.30 बजे उसका भाई पुलिस चौकी पर पहुंचा तो उसे छोड़ा गया। ऐसे में पूरे घटनाक्रम की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें