फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 41 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
कप्तानगंज थाने में गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी। श्रोत-पुलिस - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज पुलिस ने 41 किलो 170 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों गणेश चौबे, अजय यादव और महेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गणेश चौबे निवासी नेवादा चकधनवा, अजय यादव निवासी चक लालचंद जीयनपुर, महेंद्र यादव निवासी रीवा सुल्तानपुर, दुर्वासा फूलपुर के रहने वालें हैं। आरोपी गणेश और अजय के खिलाफ जौनपुर और मिर्जापुर जिले के कई थानों में एनडीपीएस एक्ट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी दर्ज है। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष जय प्रकाश गोपालापुर पुलिया के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि नेवादा चकधनवा स्थित गणेश चौबे के घर में भारी मात्रा में गांजा रखा है। कुछ लोग वहां गांजा की खरीद-फरोख्त और पुड़िया बनाने का काम कर रहे हैं। पुलिस टीम ने गणेश चौबे के घर पर छापा मारा तो तीनों आरोपी गांजा की पुड़िया बांध रहे थे। कप्तानगंज थाने में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें