आजमगढ़। निजामाबाद थाने की पुलिस ने चोरी की चार घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने शुक्रवार को चोरी गए रुपये के साथ एक चोर को असनी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी के 870 रुपये बरामद किए। पकड़ा गया आरोपी संजय कुमार निजामाबाद थाना क्षेत्र के प्यारेपट्टी गांव का निवासी है। पुलिस ने बताया कि पांच मई 2024 को नेवादा गांव निवासी रणकेश वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके दुकान के काउंटर का ताला तोड़कर लगभग पांच हजार रुपये चुरा ले गए। वहीं 17 मई 2024 को अगसड़ा मुस्तफाबाद गांव निवासी कुलदीप यादव ने मंदिर के पेटिका में रखा लगभग दो हजार रुपये चुरा ले गया। वहीं घूरीपुर गांव निवासी संदीप कुमार ने 12 जून को शिव मंदिर में रखी प्रतिमा को गायब कर पूजा की सामग्री व बर्तन भी चुरा ले गए। इसी प्रकार 11 जुलाई 2024 को संतोष कुमार ने चोरी की नियत से घर में घुसा था।