फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाने की पुलिस बृहस्पतिवार को छाता का पूरा फ्लाईओवर के नीचे जांच कर रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोग आ रहे थे तभी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किए। पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक व तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरु की तो एक आरोपी ने अपना नाम सौरभ कुमार बताया। वह दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज बाजार का निवासी है। बताया कि 15 जून को देउपुर कमालपुर से बाइक चोरी की थी। अभियुक्त सौरभ कुमार के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक व तमंचा और कारतूस बरामद किया। वहीं पुलिस ने एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। मामले में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें