बरदह थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह एक संदिग्ध युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान त्रिवेणी मोड़ पर मुखबिर की सूचना पर छापा की कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी संदीप गौड़ देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चौकी दौना गांव का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। इससे पूर्व उस पर चोरी और लूट के दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं