फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फायरिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी आकाश सिंह उर्फ दाऊ को शुक्रवार की रात नालाधर्मू इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आकाश सिंह अंबेडकरनगर जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर का निवासी है। पुलिस के अनुसार, 11 मई 2025 को मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मीटोला निवासी पीड़ित योगेश कुमार तिवारी ने कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि उसके पुत्र देवाशिष तिवारी पर आरोपी निखिल सिंह, उत्कर्ष सिंह, आकाश सिंह उर्फ दाऊ और निर्भय सिंह ने फायरिंग की थी। आरोपी पहले भी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में उसके पुत्र को मार चुके हैं। थाना गोमतीनगर लखनऊ में मुकदमा दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें