फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को दिन में करीब 10.55 बजे जयनगर तिराहा से फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा कराने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी रामरूप मेंहनगर थाना क्षेत्र के करौती गांव का निवासी है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक मेंहनगर थाना क्षेत्र के करौली गांव निवासी लालती देवी पत्नी प्रभुनाथ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थीं। उनका कहना था कि वह अपने आबादी की जमीन में अपना पक्का व सेहन आदि बनाकर गृहस्थी के सारे सामानों के साथ काफी दिनों से सपरिवार रह रही है। उक्त आबादी की भूमि व मकान पर आरोपी रामरुप द्वारा न्यायालय में एक वाद दाखिल किया गया था। जिसे न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिया गया। अभियुक्त द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर जमीन को कल्पनाथ पुत्र रिबई ग्राम-गजोर थाना मेंहनगर को 26 दिसंबर 2022 को चुपके से बैनामा कर दिया गया। उक्त षड्यंत्र की जानकारी होने पर लालती देवी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय से उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दे दिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रामरूप निवासी करौती थाना मेंहनगर व कल्पनाथ निवासी गंजोर थाना मेंहनगर में मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें