फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Accident: अस्पताल मरीज देखने गई दो महिलाओं को ट्रक ने कुचला, मौत, बेटे की हालत गंभीर

Tue, 06 Dec 2022 03:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

पवई थाने के रैदा गांव की सुशीला अपने पुत्र मदन के साथ बाइक से जौनपुर जिले के शाहगंज अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने के लिए जा रही थी। साथ में बाइक पर सुशीला की पड़ोसी सुभावती भी जा रही थी। लगभग 12 बजे शाहगंज-कलाम रोड पर सरायपुल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे बाइक से गिरते ही सुशीला और सुभावती ट्रक के चक्के के नीचे आ गईं और दोनों की ट्रक से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
अस्पताल मरीज देखने गई दो महिलाओं की दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के पवई थाने के सरायपुल के पास मंगलवार की दोपहर लगभग बारह बजे ट्रक से कुचल कर दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि एक महिला का 22 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बाइक से शाहंगज में किसी मरीज को देखने के लिए जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पवई थाने के रैदा गांव निवासिनी 55 वर्षीया सुशीला पत्नी राजपति कन्नौजिया अपने 22 वर्षीय पुत्र मदन के साथ बाइक से जौनपुर जिले के शाहगंज अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने के लिए जा रही थी। साथ में बाइक पर सुशीला की पड़ोसी 45 वर्षीया सुभावती भी जा रही थी। लगभग 12 बजे शाहगंज-कलाम रोड पर सरायपुल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे बाइक से गिरते ही सुशीला और सुभावती ट्रक के चक्के के नीचे आ गईं और दोनों की ट्रक से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुशीला का पुत्र मदन गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में घायल मदन को ग्रामीणों ने पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही साथ दो महिलाओं की मौत की सूचना मिलते ही पवई थाने के रैदा गांव में परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृत सुशीला के पास तीन पुत्र हैं। जबकि मृत सुभावती के पास तीन पुत्र और दो पुत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें