फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में हुआ हादसा, जिले के दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकमा। जौनपुर जिले के चंदवक थाना अंतर्गत रामदेवपुर गांव के समीप शुक्रवार की देर रात ट्रक व स्कार्पियों में टक्कर हो गई। इस हादसे में जिले के रहने वाली महिला व स्कार्पियों चालक की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। स्कार्पियों में सवार तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए है। बरदह थाना के मिर्जा जगदीशपुर के कुछ लोग स्कार्पियों से विंध्याचल धाम जाने के लिए शुक्रवार की शाम घर से निकले। रास्ते में एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर लोग उसे लेकर ट्रामा सेंटर वाराणसी पहुंच गए। बच्चे की तबीयत में आराम होने पर सभी रात लगभग दो बजे घर के स्कार्पियों से निकल पड़े। अभी वे जौनपुर जिले के चंदवक थाना अंतर्गत रामदेवपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि ट्रक से स्कार्पियों की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कार्पियों चालक बरदह थाना के मिर्जा जगदीशपुर निवासी यादवेंद्र उर्फ पिंटू यादव (28) पुत्र जय प्रकाश यदव व गंभीरपुर थाना के तियरी गांव निवासिनी सुनीता (38) पत्नी लालजी की मौके पर ही मौत हो गई। यादवेंद्र दो भाईयों में बड़ा था और एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। वहीं मृतका सुनीता भी दो पुत्रों की मां थी। इस हादसे में स्कार्पियों सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन अन्य सवार बाल-बाल बच गए है। घटना की सूचना मृतकों के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें