फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहा के पुल में बने गड्ढ़े से हो सकता है हादसा

विज्ञापन
रानी की सराय के दाउदपुर गांव में जाने वाले मार्ग पर बना पुल क्षतिग्रस्त, बीच पुल में बना गड्ढ़ा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
रानी की सराय। क्षेत्र के दाउदपुर गांव में जाने वाले मार्ग पर बाहा पर बना पुल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के बीच बड़ा गड्ढ़ा बना था। जिसे ग्रामीणों ने जुगाड़ से भर दिया है। इसी पुल से प्रतिदिन दो स्कूलों की बस के अलावा छोटे-बड़े वाहनों से स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। लोगों का कहना है कि इस पुल के निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पुल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। क्षेत्र के दाउदपुर गांव जाने वाले मार्ग पर एक बाहा है। जिस पर एक छोटा सा पुल बना है। जो लगभग 40 साल पुराना होगा। इसी पुल से दाउदपुर, शाहखजुरा, ब्रह्मपुरा सहित दर्जनों गांव के लोगों का आना-जाना रहता है। इसके अलावा क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों को लेने के लिए बड़े और छोटे वाहनों का भी इसी पुल से आना-जाना रहता है। पुल की हालत यह है कि इस पर भारी वाहन ले जाना खतरे से खाली नहीं है। बावजूद इसके दो स्कूलों की बड़ी बस इस पुल से होकर बच्चों को लेने और छोड़ने आती है। लगभग डेढ़ साल पूर्व पुल के बीच एक बड़ा सा होल हो गया था। जिससे इस मार्ग पर बीच में आवागमन बंद हो गया था। इस पर गांव के वर्तमान प्रधान सुमंत कन्नौजिया के प्रयास से ग्रामीणों ने पुल के नीचे सीमेंट की मोटी पाइप डालकर जुगाड़ से ईंट लगाकर पुल को सहारा देकर गड्ढ़े को मिट्टी से पाट दिया। तब से आज तक इसी जुगाड़ पर पुल से लोग आ जा रहे हैं। गांव के प्रधान सुमंत कन्नौजिया ने बताया कि इस संबंध में पूर्व प्रधान ने एसडीएम सदर को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया था। आश्वासन मिला था कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण करा दिया जाएगा। लेकिन आज तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है। यही नहीं क्षेत्र के लोग भाजपा के नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू से भी पुल निर्माण को लेकर मुलाकात की थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने डीएम का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुल का पुर्ननिर्माण कराने की मांग की है। कहा कि यदि जल्द इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें