सगड़ी तहसील क्षेत्र के पिपरही कांखभार गांव निवासी अभिषेक कुमार यादव पुत्र गुलाब चंद यादव का भूवैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। उनके चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
बता दें कि अभिषेक कुमार यादव की प्राथमिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा सनबीम स्कूल लहरतारा वाराणसी से हुई।।स्नातक की शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से परास्नातक आईआईटी रुड़की भूगर्भ शास्त्र में हुई। अब उनका चयन ओएनजीसी में भूगर्भ वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। अभिषेक की मां इंद्रावती देवी गृहिणी हैं। पिता गुलाब चंद यादव उपनिरीक्षक थाना कोतवाली देवरिया में तैनात हैं। बड़ा भाई राकेश यादव एनआईटी मोतीलाल नेहरू प्रयागराज से कर के हैदराबाद में अमेरिकन कंपनी में एनालिस्ट पद पर हैं। बहन नेहा यादव दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में शोध की छात्रा है। इस मौके पर सुरेश यादव, बाबूराम यादव, राधेश्याम यादव, कल्पनाथ यादव, राम सिंगार यादव, इंद्र भूषण यादव , कमलेश यादव, रमेश यादव, सुरेश यादव, दिनेश यादव, मालती यादव, मृदुला यादव, लालमति यादव आदि ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।