फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ अफ्रीकन जरबेरा फूल की खेती कर लाखों कमा रहे अभिनव

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। इंग्लैंड में सॅाफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़कर युवा उद्यमी अभिनव सिंह पॉलीहाउस में अफ्रीका के जरबेरा फूल की खेती कर लाखों मुनाफा कमा रहे हैं। इस सजावती फूल की बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश सहित देशभर में मांग है।
विज्ञापन

पल्हना ब्लाॅक के चिलबिला गांव के रहने वाले अभिनव सिंह इंग्लैंड में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में साॅफ्टवेयर इंजीनियर थे। वर्ष 2019 में कोविड के दौरान वह नौकरी छोड़ अपने गांव लौटे। इसके बाद कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा के वैज्ञानिकों के सहयोग से वह गांव में ही एक एकड़ में 58.16 लाख की लागत से पॉलिहाउस का निर्माण कराकर पुणे से अक्तूबर 2019 में अफ्रीकन जरबेरा फूल का पौध मंगाए और उसकी संरक्षित खेती शुरू की। तीन माह बाद फरवरी 2020 में फूलों की पहली कामर्शियल तोड़ाई हुई। सजावटी फूल होने के कारण बाजारों में इसकी हमेशा मांग रहती है। इसे अफ्रीकन डेजी या ट्रांसवाल डेजी के नाम से जाना जाता है। एक बार लगाने के बाद कई वर्षो तक इससे फूलों का उत्पादन किया जाता है। युवा उद्यमी अभिवन सिंह ने बताया कि इसकी खेती व्यावसायिक दृष्टि से काफी अच्छी होती है।जरबेरा लंबे डंठल में पंखुड़ियों वाला बेहद मनमोहक फूल होता हैl यह लाल, सफ़ेद, पीला नारंगी सहित सात रंगाें में पाया जाता है। यह फूल फूलदान में कई दिनों तक तरोताज़ा बना रहता हैl गुलदस्ते और स्टेज की सजावट में यह फूल काफी उपयोगी होता हैl अब तक इससे करीब 32 लाख का मुनाफा हुआ है। देश के विभिन्न प्रदेशों में इसकी हमेशा मांग रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें