फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एलटी लाइन के खुले तारों की जगह लगेगी एबीसी केबल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को जर्जर तारों व पोलों से विद्युत आपूर्ति में आने वाली समस्याओं से जल्द निजात मिलेगी। नगर क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों ने सर्वे शुरू कर दिया है। रिवैंप्ड योजना के तहत सबसे पहले तकिया पहाड़पुर व टेड़िया मस्जिद आसिफगंज क्षेत्र के एलटी लाइन के जर्जर तार बदल कर एबीसी केबल लगाई जाएगी। विद्युत आपूर्ति के लिए शहर में जो पोल व तार लगाए गए हैं वह काफी पुराने हैं। कई जगहों पर यह ढीले होकर लटक गए हैं। साथ ही कई पोल भी खराब हो चुके हैं। ऐसे में आए दिन फाल्ट की समस्याा आ रही है। इन जर्जर तारों व पोलों को बदलने के लिए रिवैंप्ड योजना के तहत आजमगढ़ मंडल को 503 करोड़ रूपए जारी हुए हैं। कुछ माह पूर्व नगर क्षेत्र में रिवैंप्ड योजना के तहत सर्वे हुआ था लेकिन बाद में ऊपर से आए निर्देशों के बाद जिन क्षेत्रों में अधिक लाइन लॉस हो रही थी वहां पर काम शुरू हुआ। अब शहरी क्षेत्र मेें जर्जर एलटी तार को बदलकर एबीसी केबल लगाने के लिए अपर निदेशक उर्जा ने निर्देश जारी किए हैं। कार्यदायी संस्था मोंटो कार्लो के कर्मचारियों ने नगर क्षेत्र के एसडीओ संदीप प्रजापति, महेश गुप्ता व वीर विक्रम के साथ सर्वे शुरू किया है। एक-दो दिन में तकिया, पहाड़पुर व जामा मस्जिद आसिफगंज क्षेत्र में जर्जर एलटी खुले तारों को बदलने का काम शुरू हो जाएगा। शहर क्षेत्र के तिवारीपुर, नरौली, सिधारी गौरीयाना आदि जगहों पर सर्व का काम पूरा हो चुका है। शहर में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 42 हजार है। जर्जर तार के स्थान पर एबीसी केबल लगने से जहां विद्युत चोरी पर रोक लगेगी वहीं, उपभोक्ताओं को जर्जर तारों से आए दिन होने वाली फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगा। एसडीओ नगर संदीप प्रजापति ने बताया कि धनी आबादी वालों क्षेत्रों में हर पोल पर डीबी (डिस्ट्रीव्यूशन बाक्स) लगेगा। जिससे कि किसी भी पोल से उपभोक्ताओं को आसानी से कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सके। अधीक्षण अभियंता प्रथम एपी सिंह ने बताया कि शहर के तकिया और आसिफगंज में रिवैंप्ड योजना के तहत जर्जर तारों को बदलने का काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान विद्युत आपूर्ति में थोड़ी समस्या आएगी, लेकिन कोशिश रहेगी कि बीच-बीच में विद्युत आपूर्ति हो। नगर क्षेत्र में अन्य जगहों पर भी जर्जर तारों को बदलनने के लिए सर्वे का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें