फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराध को लेकर आप ने किया प्रदर्शन व नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी राजेश यादव एडवोकेट के नेतृत्व में शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं नेउप्र के चंदौली और ललितपुर की घटनाओं के साथ प्रदेश में बढ़ते अपराध पर सरकार द्वारा प्रभावी नियंत्रण न कर पाने के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी कर अपना विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिला प्रभारी राजेश यादव ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के ललितपुर के थाने में पीड़िता के साथ बलात्कार हुआ और जिस तरह से चंदौली में पुलिस कर्मियों द्वारा दो बेटियों को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया और एक बेटी की मौत हो गई उससे स्पष्ट हो गया है कि पुलिस इस सरकार में बेलगाम हो गई है। पूरा प्रदेश जघन्य अपराधों से थर्रा रहा है। अभी प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या हो गई, जौनपुर में हत्या हुई इस तरह से पूरे प्रदेश में अपराध का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है और पूरे प्रदेश मे भय का माहौल बना हुआ है। जिससे हमारे प्रदेश की छवि धूमिल हो रही है। उपरोक्त पुलिसकर्मियों के द्वारा घटनाओं के सभी मामलों में उच्च न्यायालय के निगरानी में सीबीआई जांच कराई जाए। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, रुपेश विश्वकर्मा, इंद्रमणि यादव, अरविंद पांडेय, अभिषेक सिंह, अखिलेश यादव, प्रियांशु यादव, विजय लाल, शरद चंद राघव, शुभनाथ विश्वकर्मा, गोविंद दुबे, मोहम्मद नूरजमा, महेंद्र राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें