फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मुंबई में युवती ने की आत्महत्या, गंगापुर बिजौरा में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
खुशबू गौतम, फाइल फोटो। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सरायमीर। गंगापुर बिजौरा गांव निवासी खुशबू गौतम (24) की मुंबई में फंदे से लटककर मौत हो गई। सोमवार को शव गांव लाया गया। दुर्वासा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। खुशबू गौतम मुंबई के नालासोपारा क्षेत्र में नौकरी करती थी। वहीं किराये के मकान में रह रही थी। बीते 25 जुलाई को कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मुंबई पहुंचे। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव लेकर गांव लौटे। मृतका के पिता रमेश चंद ने बताया कि खुशबू की कुछ समय पहले नौकरी छूट गई थी। इससे वह तनाव में रहने लगी थीं। आशंका है कि इसी तनाव के कारण बेटी ने यह कदम उठाया। खुशबू दो छोटे भाइयों की इकलौती बहन थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें