कप्तानगंज। कंधरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुवा हरिरामपुर गांव निवासी युवक की पास में ही पोखरे पर मछली मारते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर परिजनों की मांग पर शव को उन्हें सौंप दिया। गांव जमुवा हरिरामपुर में गुलशुन कुमार (24) पुत्र सुदर्शन तीन दिन पहले परिवार के साथ मुंबई से आया था। मंगलवार की सुबह मंदुरी तिराहे से 100 मीटर दूर तहबरपुर मार्ग स्थित हिनौतिया पोखरे पर मछली पकड़ने गया था। पैर फिसलने से पोखरे में डूब गया। जब तक लोग शोर मचाते तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों का इकलौता पुत्र था। घर में एक छोटी बहन है।