बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शांतिपुर गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र नाथे 27 वर्ष शुक्रवार की रात साइकिल से बिलरियागंज स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती किसी परिचित को देखने जा रहे थे। जैसे ही वह गोरिया बाजार के पास पहुंचे सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
आजमगढ़ में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गोरिया बाजार में शुक्रवार की देर रात साइकिल सवार युवक को एक अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शांतिपुर गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र नाथे 27 वर्ष शुक्रवार की रात साइकिल से बिलरियागंज स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती किसी परिचित को देखने जा रहे थे। जैसे ही वह गोरिया बाजार के पास पहुंचे सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जानकारी होने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता की मौत 25 दिन पहले हुई थी। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन बच्चे हैं।