फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तिलक से लौट रहे युवक की हादसे में मौत, पैर कटकर शरीर से हो गया था अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। अतरौलिया के गदनपुर गांव के समीप आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उसका पैर कटकर शरीर से अलग हो गया था। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के लहन पट्टी गांव निवासी दुर्गेश विश्वकर्मा (35) भोराजपुर खुर्द गांव निवासी श्याम सुंदर के साथ बाइक से रसड़ा निवासी रिश्तेदार के यहां से तिलक में गया था। बृहस्पतिवार की रात 10 बजे घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर गदनपुर गांव के पास मुड़ा तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया। भयानक हादसे में दुर्गेश का एक पैर धड़ से अलग हो गया। मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक श्याम सुंदर (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल हो उपचार के लिए 100 शैय्या अस्पताल भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। वह फर्नीचर का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें