फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना अंतर्गत आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की भोर में ट्रक की चपेट में आकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी बरदह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने साले की हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जौनपुर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। जबकि जीजा का सीएचसी पर इलाज चल रहा है। बरदह थाना के चौकी गांव निवासी 22 वर्षीय उमेश पुत्र लाल बिहारी सरोज रोज की भांति मंगलवार की भोर में भी अपने जीजा दिनेश सरोज के साथ आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर सेना भर्ती की तैयारी के तहत दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने पहले उमेश और फिर दिनेश को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को घायलावस्था में सड़क पर देखा तो सूचना पुलिस को दिया। इस बीच जानकारी ग्रामीणों को भी हो गई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी बरदह ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उमेश की हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जौनपुर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं दिनेश का सीएचसी पर ही इलाज चल रहा है। दिनेश गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव का निवासी है। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था और सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें