सरायमीर। रेलवे स्टेशन से करीब एक किमी दूर खरेवां गांव स्थित अंडर पास पर मंगलवार को सुबह ग्रामीणों ने ट्रैक पर ट्रेन से कटे एक व्यक्ति का शव देखा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सरायमीर थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने मौके पर पुलिस को भेज कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई है। जिसमें उनका नाम अशोक (47) पुत्र बसंत लाल निवासी आजाद कालोनी, वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र नार्थ वेस्ट दिल्ली लिखा हुआ है।