फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी रिंकी देवी (39) की मंगलवार शाम ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, रिंकी देवी शाम को करीब 5.30 बजे भंवरनाथ बाजार कंधरापुर से घरेलू सामान खरीदकर पैदल घर लौट रही थीं। अभी वह कुछ दूर ही पहुंचीं थी कि तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रिंकी देवी को परिजन तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका एक पुत्र और दो पुत्रियों की मां थीं। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें