फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर के सामने साइकिल चला रहे किशोर को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला

विज्ञापन
महाराजगंज थाना क्षेत्र के यूसुफपुर (रूपयनपुर) गांव में बालक की मौत के बाद जुटी भीड़, राेते परिज
विज्ञापन
महाराजगंज। यूसुफपुर (रूपयनपुर) गांव में रविवार को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से आदित्य निषाद (12) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि आदित्य निषाद रविवार की सुबह लगभग 11 बजे अपने घर के सामने सड़क पर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान मिट्टी लादकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। बेटे का शव देखते ही मां बदहवास हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता का तीन साल पहले निधन हो चुका है। परिवार की जिम्मेदारी उसकी मां संभालती है। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें