फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो घरों से 20 लाख की हुई चोरी

विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर गांव में ​स्थित मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर के कटघर गांव में बृहस्पतिवार की रात में चोरों ने दो घरों से 20 लाख की चोरी की है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। कटघर निवासी डॉ. जेपी यादव के मकान में बैंक ऑफ बड़ौदा नंदगांव में शाखा प्रबंधक श्रीराम सरोज रहते हैं। पीड़ित का दावा है कि चोर रात लगभग 12 बजे के बाद पीछे के रास्ते से छत के सहारे घर में घुसे। कमरे में रखी अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर भाग गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी चंद्रशेखर उर्फ नितेश यादव के घर को भी निशाना बनाया। यहां से भी चोर सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 15 लाख रुपये नकद की चोरी किए हैं। चंद्रशेखर यादव ने दुकान का सामान खरीदने के लिए 15 लाख रुपये घर में रखे थे। गंभीरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास छानबीन की जा रही है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें