आजमगढ़। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने जीयनपुर थाने में तैनात एसआई गोपाल प्रसाद मौर्य को एक मामले में विवेचना के दौरान धारा बदलने के आरोप में और सिधारी थाने के मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। एसपी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करें। कर्तव्य पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही व अनुशासनहीनता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद